पेंटिंग, पोस्टर एवं मॉडल से विद्यार्थियों ने दिखाई विज्ञान की ताकत
फोटो है : बीएन कॉलेज में आयोजित हुआ विज्ञान दिवस विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बीएन कॉलेज में आक्यूएसी और विज्ञान संकाय द्वारा शनिवार को विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और उद्घाटनकर्ता प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार थे। उनके साथ उद्घाटन में डॉ. बलिराम प्रसाद सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन किया। प्राचार्य ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने का तर्कसंगत दृष्टिकोण है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग, पोस्टर एवं मॉडल के माध्यम से विज्ञान की ताकत दिखाई। विद्यार्थियों के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। डॉ. बलिराम प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं आधुनिक विज्ञान में एआई के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य ने विज्ञान संकाय ऑफिशियल फेसबुक पेज का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने मॉडल, पेंटिंग एवं चार्ट के माध्यम से विज्ञान दिवस की थीम को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें राखी, श्वेता, त्रिकी, वंदना, तनुजा, प्रियंका, सोनी आदि ने मॉडल प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन आक्यूएसी के समनव्यक डॉ. अंबिका कुमार ने किया। अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भराया गया। सभी प्रतिभागियों के बीच सहभागिता प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



