Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...बाढ़ के कारण दो विद्यालय को किया टैग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज में बढ़ते गंगा जलस्तर के कारण दो विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में टैग किया गया है। शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में परेशनियों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय छिंट मकंदपुर के पांच शिक्षकों को मध्य विद्यालय भवनाथपुर और कल्याणपुर नवटोलिया के छह शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...बाढ़ के कारण दो विद्यालय को किया टैग

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड के दो विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में टैग किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्राथमिक विद्यालय छिंट मकंदपुर और प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर नवटोलिया के परिसर तथा पोषक क्षेत्र में जलजमाव हो गया है। इससे विद्यालय संचालन में काफी परेशानी हो रही है। मार्ग में पानी जमा रहने के कारण शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को संबंधित टैग विद्यालयों में सभी शिक्षकों के साथ योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय छिंट मकंदपुर के पांच शिक्षकों को मध्य विद्यालय भवनाथपुर में तथा प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर नवटोलिया के छह शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद में योगदान करने को सुनिश्चित किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बाढ़ की खबर...बाढ़ के कारण दो विद्यालय को किया टैग