किशनगंज: बच्चों को दी गई आंधी तूफान से बचने की जानकारी
दिघलबैंक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को वज्रपात, चक्रवात और आंधी तूफान से बचाव के उपाय सिखाए गए। फोकल शिक्षकों ने सुरक्षा जानकारी दी और मॉक ड्रिल भी आयोजित की। छात्रों को मौसम समाचार सुनने और सुरक्षित स्थानों की पहचान करने की सलाह दी गई।

दिघलबैंक। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया,प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली, सोहन मध्य विद्यालय धनतोला, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा, धनगढ़ा, जड़झुल्ला, मीरधनडांगी, कुम्हिया,टप्पू सहित अन्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया।इस दौरान बच्चों को विद्यालय के फोकल शिक्षकों द्वारा वज्रपात, चक्रवात एवं आंधी तूफान से होने वाले खतरे से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। शनिवार को प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में फोकल शिक्षक राजेश कुमार ने छात्र एवं छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि आंधी तूफान में घर से बाहर न निकले,अगर घर से बाहर हैं तो पेड़ पौधों एवं बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों को खोजकर शरण ले लें।
रेडियो टीवी पर मौसम समाचार जरूर सुने।इस दौरान शिक्षकों द्वारा वज्रपात, आंधी तूफान तथा चक्रवात से होने वाले खतरे तथा इससे बचने के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल भी कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


