Bhagalpur News: मुंगेर: 12 दिनों बाद सुगंठिया मध्य विद्यालय में शुरू हुआ मध्याह्न भोजन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: धरहरा, मुंगेर से प्रवीण सिंह की रिपोर्ट मध्य विद्यालय सुगंठिया में 12

Bhagalpur News: मुंगेर: 12 दिनों बाद सुगंठिया मध्य विद्यालय में शुरू हुआ मध्याह्न भोजन

Bhagalpur News: धरहरा, मुंगेर से प्रवीण सिंह की रिपोर्ट मध्य विद्यालय सुगंठिया में 12 दिनों से बंद मध्याह्न भोजन मंगलवार से शुरू हो गया। पूर्व प्रधानाध्यापक अजय कुमार की हार्ट अटैक से मौत के बाद विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित होने से 11 सितंबर से मध्याह्न भोजन बंद था। 16 सितंबर को बीईओ भोगेंद्र कुमार ने भोजन योजना चालू करने का निर्देश दिया था। विद्यालय की चाबी पूर्व एचएम के पास रहने के कारण प्रभार सौंपने में भी परेशानी हुई। विभाग की ओर से दो बार उनके घर से चाबी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन शोक में रहने के कारण चाबी उपलब्ध नहीं करा सके।

मंगलवार को बीईओ ने चाबी मंगवाकर शिक्षक अनिमेष कुमार को विद्यालय का प्रभार सौंपा। इसके बाद मध्याह्न भोजन शुरू कराया गया। मध्याह्न भोजन के साथ 12 दिनों तक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने समेत विद्यालय के अन्य कार्य भी प्रभावित रहे। प्रभार मिलने के बाद विद्यालय की नियमित व्यवस्था बहाल होने की बात कही गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: मुंगेर: 12 दिनों बाद सुगंठिया मध्य विद्यालय में शुरू हुआ मध्याह्न भोजन