Bhagalpur News: बांका: चिहुंटजोर विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, डीएम से लगाई गुहार
Bhagalpur News: बांका की धनुबसार पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय चिहुंटजोर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। छात्रों और शिक्षकों को कठिनाई हो रही है। विद्यालय में चहारदीवारी, शौचालय, और पेयजल की कमी है। शिक्षक और छात्र जिलाधिकारी से आवश्यक सुविधाओं की मांग कर रहे हैं ताकि शैक्षणिक वातावरण बेहतर हो सके।

Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की धनुबसार पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय चिहुंटजोर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में चहारदीवारी, पर्याप्त शौचालय, पेयजल, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी बताई जा रही है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि चहारदीवारी नहीं रहने से विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों और मवेशियों का प्रवेश होता रहता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। शिक्षकों ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा और बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र पहल करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


