Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSchool Hygiene Awareness Program in Dighalbank Promoting Cleanliness and Waste Management
किशनगंज: बच्चों कों पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ

किशनगंज: बच्चों कों पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ

संक्षेप:

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दिघलबैंक प्रखंड के सरकारी विद्यालयों और मदरसों में बच्चों को हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने हाथ धोने का सही तरीका सीखा और कचरा प्रबंधन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

Dec 13, 2025 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों व मदरसों में बच्चों को शिक्षकों द्वारा हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता,आसपास की साफ-सफाई सहित कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई और इसे लेकर माकड्रील भी करवाया गया। इस दौरान चेतना सत्र में बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं कि स्वच्छता के साथ साथ अपने आसपास साफ सफाई रखने कि जानकारी दी तथा यह भी बताया कि जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता का क्या महत्व है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों व मदरसों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीका को बच्चों ने करके सीखा।यही

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नहीं शिक्षकों ने बच्चों के नाखून, बाल, कपड़े आदि कि साफ सफाई कि भी जांच कि। शनिवार को चेतना सत्र के दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के फोकल शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि जब हम सभी साफ-सुथरे होते हैं तो हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समुदाय का निर्माण करते हैं।यही कारण है कि हमें स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करने कि आवश्यकता है। खासकर पेयजल, शारीरीक तथा बाह्य सफाई और अन्य प्रकार की स्वच्छता से संबंधित व्यवहार-परिवर्तन वाली क्रियाएँ सभी बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय के कुछ बच्चों ने कचरा प्रबंधन को लेकर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए अन्य बच्चों को जागरूक भी किया।