किशनगंज : बच्चों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

Feb 21, 2026 03:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

दिघलबैंक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को जल, भूमि, वायु प्रदूषण और पेड़ पौधों के संरक्षण की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यक है। बच्चों ने माक ड्रील के माध्यम से प्लास्टिक का निपटारा करके भूमि संरक्षण का महत्व समझा।

किशनगंज : बच्चों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

दिघलबैंक। एक संवाददाता मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बच्चों को विद्यालय के फोकल शिक्षकों द्वारा जल संरक्षण, भूमि संरक्षण ,वायु प्रदूषण एवं पेड़ पौधों के संरक्षण के संदर्भ में जानकारियां दी गई।फरवरी माह के तीसरे शनिवार को चेतना सत्र के दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली में प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा तथा फोकल शिक्षिका मारिया निजामी तो आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने उपस्थित बच्चों को भूमी,जल ,वायु तथा पेड़ पौधों के संरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मानव जीवन प्रकृति पर आश्रित है। प्रकृति एक विराट शरीर की तरह है।

भूमी,जल, जीव-जन्तु, वृक्ष-वनस्पति, नदी-पहाड़ आदि उसके अंग-प्रत्यंग हैं। इनके परस्पर सहयोग से यह वृहद शरीर स्वस्थ और सन्तुलित है। जिस प्रकार मानव शरीर के किसी एक अंग में खराबी आ जाने से पूरे शरीर के कार्य में बाधा पड़ती है, उसी प्रकार प्रकृति के घटकों से छेड़छाड़ करने पर प्रकृति की व्यवस्था भी गड़बड़ा जाती है।इसी कारण यह आवश्यक है कि हम अपने शरीर के तरह हीं अपनी प्रकृति की भी रक्षा करें और इसक लिए आवश्यक है कि हमलोग भूमि, जल, वायु तथा वनस्पति को संरक्षित करने के लिए कृतसंकल्पित रहें। इस दौरान उन्होंने बच्चों को भूमी, जल ,वायु तथा अन्य पारिस्थितिकी तंत्रों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय भी बताये। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जानने के लिए माक ड्रील भी किये गये।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली के बच्चों एवं शिक्षकों ने विद्यालय से सटे खेतों के अंदर फैले प्लास्टिक को चुनकर उसका निपटारा करते हुए भूमि संरक्षण को समझा व लोगों को भी समझाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।