किशनगंज: थमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में बाल सांसद व आपदा प्रबंधन समिति का किया गया गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

दिघलबैंक में प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली और आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में 13 सदस्यीय विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति और 12 सदस्यीय बाल संसद का गठन किया गया। प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बच्चों द्वारा चयनित सदस्यों को बधाई दी और समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

किशनगंज: थमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में बाल सांसद व आपदा प्रबंधन समिति का किया गया गठन

दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली तथा आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया सहित कई अन्य विद्यालयों में 13 सदस्यीय विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति तथा 12 सदस्यीय बाल सांसद का गठन किया गया।दोनों समितियों के गठन को लेकर जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बताया कि शनिवार को विद्यालय के दश वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों द्वारा सबसे पहले बाल सांसद को लेकर 12 सदस्यों का चयन किया गया।जिसके बाद सभी चयनित सदस्यों में से मंत्रिमंडल का विभाग का बंटवारा करते हुए एक प्रधानमंत्री, एक उप प्रधानमंत्री, दो शिक्षा मंत्री,दो स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, दो पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री,दो जल एवं कृषि मंत्री, दो सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री चुने गए।इसके

बाद शिक्षा विभाग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अप्रैल माह के दूसरे शनिवार को 13 सदस्यीय आपदा प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से चयनित कर लिया गया ।चयनित प्रबंधन समिति में फोकल शिक्षक के रूप में प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अन्यक्ष, तीन अन्य सदस्य, दो बाल प्रेरक, एक बाल सुरक्षा ,एक बाल सुरक्षा उपमंत्री, चार बाल संसद सदस्य का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सदस्यों के चयन के बाद प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बाल सांसद तथा आपदा प्रबंधन समिति के सभी नव मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यों की जानकारी दी।इस दौरान श्री मिश्रा ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का कार्य विद्यालय के अंदर एवं बाहर तथा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में चिन्हित सभी जोखिमों के कुप्रभावों का शमन करते हुए अपने विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के लिए विद्यालय को एक सुरक्षित स्थान के रूप में बनाए रखना है। इसलिए इस कार्य को मूर्त रूप देने के सन्दर्भ में विद्यालय समुदाय एवं बाल संसद के सदस्यों सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को मिलाकर विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति गठित किया गया है।इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक नरेश कुमार सिंह, सुनिल कुमार गणेश, मारिया निजामी भी उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।