एसबीआई मुख्य ब्रांच स्थित ई-कॉर्नर बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी
Apr 08, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
फोटो भागलपुर, वरीय संवाददाता। खंजरपुर के एसएम कॉलेज रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के

भागलपुर, वरीय संवाददाता। खंजरपुर के एसएम कॉलेज रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच के भवन के बाहरी हिस्से में बना एसबीआई ई-कॉर्नर मंगलवार को बंद रहा। जिसकी वजह से वहां पहुंच कर पैसों की निकासी के साथ-साथ मशीन डिपॉजिट और नेट बैंकिंग के जरिए बैंक करने आदि की सुविधा से लोगों को वंचित रहना पड़ा। इसके लिए लोगों को शाखा पहुंच कर अपना कार्य करना पड़ा। जिसकी वजह से काफी परेशानी भी हुई। इसको लेकर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया कुमार ने बताया कि ई-कॉर्नर क्यों बंद था इसकी जांच कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


