Bhagalpur News: कला केंद्र की परीक्षा में देरी को लेकर बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का एलान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से कला केंद्र की परीक्षा आयोजित करने

Bhagalpur News: कला केंद्र की परीक्षा में देरी को लेकर बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का एलान

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से कला केंद्र की परीक्षा आयोजित करने में हो रही देरी के विरोध में मंगलवार को कला केंद्र में कला केंद्र के हितैषियों की बैठक हुई। अध्यक्षता गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व प्रॉक्टर एवं डीन डॉ. मनोज कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार वोकेशनल कोर्स और कौशल विकास को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर टीएमबीयू कला केंद्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय डिप्लोमा प्रथम वर्ष की परीक्षा करा चुका है, लेकिन डिप्लोमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित करने में लगातार टालमटोल की जा रही है।

बैठक में सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय के रवैये के विरोध में चरणबद्ध नागरिक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम भागलपुर वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय अधिकारियों से मिलकर परीक्षा शीघ्र कराने की मांग करेगा। इसके बाद समाधान नहीं होने पर पर्चा वितरण, धरना और आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। बैठक में डॉ. योगेंद्र, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, डॉ. श्रीकांत प्रसाद, मिंटू कलाकार, मो. तकी अहमद जावेद, गौतम कुमार, स्वाति चौधरी, महबूब आलम, मृदुला सिंह, रंजीत कुमार मंडल, कपिल देव रंग, चंदन कुमार राय, चंद्र मोहन, रश्मि झा, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।