Bhagalpur News: ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की जांच के लिए मॉकड्रिल 13 को

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया व कहलगांव में होगा मॉकड्रिल ऑक्सीजन प्लांट की

Bhagalpur News: ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की जांच के लिए मॉकड्रिल 13 को

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में संचालित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थिति का जायजा लेने के लिए 13 से 16 जुलाई के बीच मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। कोविड काल के दौरान जिले के मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया व कहलगांव में अलग-अलग क्षमता के प्लांट लगाए गए थे। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मणिभूषण झा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में लगाए गए प्लांट की क्या स्थिति है, इसको जानने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की तीन बार रीडिंग लेनी है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा।

इधर, मायागंज अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के प्रबंधक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में तीन प्लांट लगाए गए हैं। इनमें से दो हजार व 300 एलपीएम क्षमता वाला प्लांट कई माह से बंद पड़ा है। वहीं एक प्लांट से अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ज्ञात हो कि कोविड काल के दौरान पीएम केयर फंड से दो हजार एलएपीएम व राज्य सरकार के फंड से 300 एलपीएम का प्लांट लगा था। लेकिन मेंटेनेंस के अभाव और अन्य तकनीकी कारणों से दोनों प्लांट बंद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।