पूर्णिया: सिपाही भर्ती परीक्षा आज : 18 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा
पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा शुरू है। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लिखित परीक्षा के प्रथम पाली में 6936 अभ्यर्थियों द्वारा और द्वितीय पाली में भी 6936 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली मे 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न एवं 03:00 बजे अपराह्न से 05:00 अपराह्न तक निर्धारित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


