मुंगेर: लिंक फेल होने से ब्रह्मशिला गैस एजेंसी में बुकिंग प्रभावित
हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। घरेलू गैस सिलिंडर

हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को काफी परेशान देखा जा रहा है। नगर के ब्रह्मशिला गैस एजेंसी में बुधवार को लिंक फेल होने से गैस उपभोक्ताओं को काफी परेशान देखा गया। सुबह से ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। आग बरसाने वाली भीषण गर्मी के बीच लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। लेकिन गैस की रसीद नहीं कट पाने के कारण बुकिंग प्रक्रिया बाधित रही। उपभोक्ता मंजू देवी और प्रियंका कुमारी, वरुण कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, राशिद आलम, सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले ही गैस के लिए नंबर लगा रखा था।
गैस वितरण के लिए डीएससी नंबर आवश्यक होता है, जो रसीद कटने के बाद ही उपलब्ध होता है। लेकिन सुबह से लिंक फेल रहने के कारण रसीद नहीं कट सकी और बुकिंग प्रक्रिया ठप रही। उपभोक्ताओं ने कहा कि वे घंटों से एजेंसी के बाहर कतार में इंतजार कर रहे हैं, लेकिन गैस की बुकिंग नहीं हो पाई। भीषण गर्मी में लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने वाले कई उपभोक्ताओं को काफी परेशान देखा गया। इधर, एजेंसी के बुकिंग क्लर्क डब्लू कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सुबह से लिंक फेल है। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए उनके गैस बुक जमा कर लिए गए हैं। जैसे ही लिंक बहाल होगा, सभी बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


