अररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में दिन के उजाले में हो रहा अवैध उत्खनन
नरपतगंज, अररिया से नंद किशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज-बथनाहा सीमा पर पोसदाहा पंचायत स्थित

नरपतगंज, अररिया से नंद किशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज-बथनाहा सीमा पर पोसदाहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 13 नया टोला के समीप कजरा धार से अवैध उत्खनन को लेकर प्रतिदिन दिन के उजाले में मोटर लगाकर नदी के बीच से बालू का उत्खनन कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इस कारण किसानों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय किसान मो सरफराज, मो साबिर, मो नूरुल, मो अयूब, राजू साह, वूलन ऋषिदेव, पिंटू साह, भटेन साह, संतोष साह, शिवधर ऋषिदेव, हरवा ऋषिदेव, हीरालाल ऋषिदेव, कमलेश ऋषिदेव, झब्बर ऋषिदेव, बैजनाथ ऋषिदेव आदि का कहना है कि प्रतिदिन 02 से 03 दर्जन की संख्या में ट्रैक्टर जो की फारबिसगंज के बथनाहा बेलाही से आता है और नदी के बीच में मोटर लगाकर नदी के पेटी से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
अगर किसान उन लोगों को मना करते हैं तो उसके साथ हाथापाई करने तक की नौबत आ जाती है। अगर डायल 112 को फोन किया जाता है तो पुलिस की गाड़ी आती भी है लेकिन तत्काल तो उसे भगा दिया जाता है लेकिन प्रतिदिन अवैध उत्खनन का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। यहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर बथनाहा थाना पड़ता है। किसानों का कहना है की बरसात के समय में इस नदी में इतना पानी का बहाव होता है कि बांध पर प्रेशर रहता है लेकिन जिस प्रकार प्रतिदिन दर्जन की संख्या में ट्रैक्टर चालक बांध पर ट्रैक्टर चलाते हैं और बांध के बगल में मोटर लगाकर बालू निकल रहे हैं। अगर बांध बरसात के समय में टूट जाएगी और हम लोगों के खेतों में बाढ़ आ जाएगी। सभी का कहना था कि अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर रोक नहीं लगाया जाता है तो उग्र आंदोलन करने की बात कही। किसानों का कहना है कि उन्होंने इस अवैध खनन को लेकर फारबिसगंज एसडीओ को भी अवगत कराया है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इधर नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अवैध खनन को लेकर खनन विभाग से संपर्क कर जल्द ही छापेमारी की जाएगी। कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनन होने नहीं दिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


