कोल्डड्रिंक की दुकान से नेपाली शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट (एस)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाकर कोल्डड्रिंक

कोल्डड्रिंक की दुकान से नेपाली शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट (एस)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाकर कोल्डड्रिंक और पानी की आड़ में नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले एक कारोबारी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है। मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूबा चौक का है, जहां पुलिस ने एक दुकान पर छापेमारी कर 82 लीटर नेपाली शराब और 28 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। मौके से दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि डूबा चौक स्थित एक पानी व कोल्डड्रिंक की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

सूचना मिलते ही थानेदार के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर औचक छापेमारी की। पुलिस ने मौके से ही दुकान मालिक मो सालिम को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में की गई इस सफल छापेमारी टीम में मुख्य रूप से अवर निरीक्षक रजनी कांत, पुनि पंकज कुमार , सअनि आशीष आनंद पुनि अनिल कुमार एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे। श्री झा ने कहा कि पानी और कोल्डड्रिंक बेचने की आड़ में शराब के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।