पार्षद ने अधिकार हनन के खिलाफ अदालत में दायर किया परिवाद
भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत कुमार ने सदन

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत कुमार ने सदन की बैठक के दौरान हुए विवाद को लेकर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। पार्षद का आरोप है विगत दिनों आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में जनहित के मुद्दे उठाने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बिना किसी ठोस कारण के उन्हें 60 दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। परिवाद में कहा गया है कि विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया और अपमानित किया गया। पार्षद ने इसे पद का दुरुपयोग और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत न्याय की गुहार लगाई है।
मामले में दो जनप्रतिनिधि और एक अफसर को आरोपित बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


