Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSaraswati Puja Preparations Peace Meeting Held in Surya Garh
लखीसराय: सरस्वती पूजा पर डीजे बजाने पर होगी पूर्ण पाबंदी

लखीसराय: सरस्वती पूजा पर डीजे बजाने पर होगी पूर्ण पाबंदी

संक्षेप:

सूर्यगढ़ा में 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा के लिए आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को शांति पूर्वक मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। डीजे बजाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Jan 18, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को आदर्श थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर भगवान राम ने किया। एसआई नित्यानंद कुमार, पूजा कुमारी, अनिल कुमार, ए खां, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सजन कुमार, उप सभापति बालेश्वर सिंह, विजय कुमार यादव, प्रवीण राठौर, कृष्ण कुमार केडिया, वार्ड पार्षद रौशन कुमार झा, अमलेश कुमार, मो रिजवान, मो. सफी, नागेश्वर यादव, अनिल कुमार, दिलीप मंडल समेत अन्य मौजूद थे। सर्व सम्मति से शांति पूर्वक सरस्वती पूजा मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पूजा तथा विसर्जन का कार्य शांति पूर्वक करने का निर्णय किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीजे बजाने की पूरी पाबंदी है। जिन पुजा समिति के द्वारा डीजे बजाया जाएगा, उनके एवं डीजे दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसे लेकर डीजे दुकानदारों की बैठक बुलाकर सख्त निर्देश दे दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा का विसर्जन अगले दिन 24 जनवरी को शांति पूर्वक शोभा यात्रा के साथ करना है। किसी प्रकार की समस्या होने पर सूचित करने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी पूजा समिति सदस्यों से हर हाल में लाइसेंस लेने का निर्देश दिया। लाइसेंस नहीं रहने पर कार्रवाई की जाएगी। सदस्यों ने कहा कि यहां शांति और प्रेम के साथ सरस्वती पूजा मनाने की परंपरा रही है।आगामी गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखकर सदस्यों को गंभीरता बरतनी है। जिला मुख्यालय में डीएम तथा एसपी की अगुवाई में हुई बैठक के निर्देशों की चर्चा की गई। मुख्य रूप से यह पूछा विद्यार्थियों और युवाओं के द्वारा मनाई जाती है, लेकिन अभिभावकों को इस पर ध्यान रखना आवश्यक है।