दोस्त को गोली मारकर, गला रेतने का आरोपी गिरफ्तार
Dec 11, 2024 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मौजमाबाद गांव निवासी संतोष पासवान को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त

प्रखंड के मौजमाबाद गांव निवासी संतोष पासवान को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को दोस्त को सतीशनगर मेला दिखाने ले गया। पहाड़पुर ढाला से पूरब बांध पर गोली मारकर तेज हथियार से गला रेतने के बाद छोड़ दिया। घायल ने भागकर जान बचायी। पीड़ित ने चार लोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। आरोपी को खगड़िया जिले के भरतखंड थानांर्गत लौनियाचक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


