Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSanjay Kumar Singh Holds Review Meeting with Officials in Simri Bakhtiyarpur
सहरसा: अस्पताल में 24 घंटे रहे डाक्टरों की उपस्थिति: विधायक

सहरसा: अस्पताल में 24 घंटे रहे डाक्टरों की उपस्थिति: विधायक

संक्षेप:

सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने नप कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अस्पताल की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की और सभी अधिकारियों से जनता के कामों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।

Nov 26, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह ने बुधवार को नप कार्यालय सभागार में सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन ने की। बैठक में एसडीओ आलोक राय, बीडीओ जयकिशन, नप ईओ रामविलास दास ने विधायक को फूल माला पहनकर व पाग चादर देकर सम्मानित किया। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से विधायक ने एक एक कर परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद विधायक ने मौजूद सभी पदाधिकारियों से उनके कार्य योजना की भी जानकारी प्राप्त की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल के कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल के बारे में काफी शिकायत मिल रही है। जिसे अविलंब दूर करें। अगर किसी प्रकार की परेशानी आती हो तो मुझे जानकारी दे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अस्पताल में रहनी चाहिए। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो। अस्पताल के आसपास असामाजिक तत्वों का आना जाना न हो इसका विशेष ध्यान रखने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का समुचित इलाज हो। इसके साथ ही विधायक ने सभी पदाधिकारियों से जनता के कामों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने किसी भी कार्यालय में दलालों का प्रभाव न हो और जनता के कामों को आसानी से करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इस पर विशेष ध्यान रखें। अंत मे उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जनता की सरकार है। कोई राजतंत्र नहीं है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने अपने कार्यो का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। मौके पर सिमरी बख्तियारपुर, बनमा इटहरी व सलखुआ के विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ साथ नपकर्मी हसनैन मोहसिन, सोनू कुमार, ऋतु राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।