ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनवगछिया में दो और लोगों के लिये गये नमूने

नवगछिया में दो और लोगों के लिये गये नमूने

नवगछिया में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद शहर सील कर मेडिकल टीम सर्वे कर रही है। अब तक 17 वार्डों के 29482 लोगों की स्क्रीनिंग घर-घर जाकर की गयी है। करीब 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग होनी...

नवगछिया में दो और लोगों के लिये गये नमूने
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 19 Apr 2020 03:55 AM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद शहर सील कर मेडिकल टीम सर्वे कर रही है। अब तक 17 वार्डों के 29482 लोगों की स्क्रीनिंग घर-घर जाकर की गयी है। करीब 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग होनी है।

शनिवार को दो और लोगों के नमूने जांच के लिए लिये गये। साथ ही दोनों को होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में क्वारंटाइन में रहे एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो और लोगों के नमूने जांच के लिए भेजी गयी है। वहीं रंगरा पीएचसी में भी रोहतास से आये दो मजदूरों की जांच की गयी और दोनों को होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें