सहरसा: 31मार्च तक बकाया करें जमा, अपील
सलखुआ के अंचलाधिकारी पुष्पांजलि कुमारी ने किसानों और भू-स्वामियों से बकाया लगान जल्द जमा करने की अपील की है। अब तक केवल 20 प्रतिशत लगान वसूला गया है, जबकि अंतिम तिथि 31 मार्च है। समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

सलखुआ। लगान वसूली की धीमी रफ्तार पर अंचलाधिकारी पुष्पांजलि कुमारी ने किसानों और भू-स्वामियों से जल्द बकाया जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सलखुआ अंचल में अब तक केवल करीब 20 प्रतिशत ही लगान वसूला जा सका है, जो निर्धारित लक्ष्य की तुलना में काफी कम है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए लगान जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार जागरूकता के बावजूद अपेक्षित संख्या में लोग लगान जमा नहीं कर रहे हैं। समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर राजस्व नियमों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसलिए सभी किसान और जमीन मालिक अंचल कार्यालय पहुंचकर शीघ्र अपना बकाया लगान जमा कर दें ताकि राजस्व लक्ष्य पूरा हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


