ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबॉडी पावर प्रतियोगिता में अमेरिका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे सहरसा के लकी

बॉडी पावर प्रतियोगिता में अमेरिका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे सहरसा के लकी

सहरसा के भद्दी गांव निवासी लकी आनंद अमेरिका में होने वाली बॉडी पावर प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने मुंबई में आयोजित सलेक्शन राउंड में सिल्वर मेडल के साथ दूसरा स्थान हासिल कर देश...

बॉडी पावर प्रतियोगिता में अमेरिका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे सहरसा के लकी
सहरसा, नगर संवाददाताMon, 17 Dec 2018 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा के भद्दी गांव निवासी लकी आनंद अमेरिका में होने वाली बॉडी पावर प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने मुंबई में आयोजित सलेक्शन राउंड में सिल्वर मेडल के साथ दूसरा स्थान हासिल कर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया। एमेच्योर ओलंपिया प्रो कार्ड भारत में पहली बार आयोजित किया गया था।

जूनियर फिजिक मॉडल में करेंगे प्रतिनिधित्व 
 इसमें जूनियर फिजिक मॉडल के रूप में लकी ने भाग लिया था। अब वह जूनियर फिजिक मॉडल के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले वह देश के पहले प्रतिभागी हैं। साथ ही जनवरी महीने में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी मजबूत और आकर्षक शरीर का जलवा दिखाएंगे।

पांच घंटे जिम में पसीना बहाते हैं लकी
इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तैयारी में जुटे लकी अब बाडी बिल्डिंग के क्षेत्र में ही कैरियर बनाना चाहते हैं। लकी ने बताया कि वह पिछले एक साल से मजबूत कद काठी बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। हर दिन कम से कम पांच घंटे जिम में पसीना बहाना पड़ता है। इसके अलावा खाने पीने पर भी काफी ध्यान देना पड़ता है।
 
डायट पर हर दिन 25 सौ रूपये खर्च 
उन्होंने बताया कि मेरी डायट पर हर दिन 25 सौ रूपये खर्च होता है। यह खर्च मसल्स ब्लीचा कपंनी के द्वारा स्पॉन्सर किया जा रहा है। यह कपंनी लाइफ टाइम तक खर्च वहन करेगी। उन्होंने बताया कि वह एक दिन में एक किलो चार्जेज चिकन, 20 अंडा, मछली, ब्रोकली, मिल्क जूस सहित अन्य डायट में लेते हैं। सभी चीजें बाहर से मंगाना पड़ता है। लकी की सफलता से उसके भाई राज आनंद पिता मुरारी सिंह राठौड़ व मां नीतू सिंह काफी खुश हैं। राज आनंद भी बालीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं।  
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें