सहरसा: नाबालिग लड़की साथ दुष्कर्म
सहरसा में सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ गलत कार्य किया गया। मामले में पंचायत में समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन जब शादी नहीं हुई, तो पुलिस को सूचित किया गया।

सहरसा से मनीष की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसकी मां के बयान पर रिपोर्ट दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है की नाबालिग बेटी को ले जाकर गलत कार्य किया गया। जिसके बाद लड़की को बरामद किया गया। बीते रविवार को घटना सामने आने के बाद पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर शादी कराने की तैयारी की गई थी। लेकिन एक पक्ष द्वारा शादी नहीं करने की बात कहने पर गुरुवार को मामला सदर थाना पहुंचा।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार की रात घटनास्थल का भी निरीक्षण किया । फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया।घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


