Bhagalpur News: सहरसा: रक्षाबंधन पर उल्लास, बाजारों में रही चहल-पहल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। सावन पूर्णिमा के अवसर पर मनाया

Bhagalpur News: सहरसा: रक्षाबंधन पर उल्लास, बाजारों में रही चहल-पहल

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। सावन पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अहले सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुखी जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहारस्वरूप नकद राशि, वस्त्र एवं अन्य तोहफे भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर विभिन्न बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ रही। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राखी बांधने की तस्वीरें साझा कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाई-बहनों के एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सड़कों पर खासकर दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से बाजारों में जाम जैसी स्थिति बनी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सहरसा: रक्षाबंधन पर उल्लास, बाजारों में रही चहल-पहल