Bhagalpur News: सहरसा : विद्यालय परिसर में जर्जर भवन की सूची कराये उपलब्ध

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को जर्जर, जीर्ण-शीर्ण और परित्यक्त स्कूल भवनों तथा शौचालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ऐसे असुरक्षित भवनों में पढ़ाई न कराने की हिदायत दी गई है। सूची मिलने के बाद बीएसईआइडीसी के अभियंता स्थलीय जांच करेंगे और भवनों व शौचालयों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Bhagalpur News:   सहरसा :  विद्यालय परिसर में जर्जर भवन की सूची कराये उपलब्ध

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवन की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा कि जिलान्तर्गत अवस्थित बहुत से विद्यालयों में वैसे जर्जर जीर्ण-शीर्ण व परित्यक्त विद्यालय भवन, शौचालय अवस्थित है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारक हो सकता है। इस संबंध में पूर्व में भी निदेशित किया जा चूका है कि किसी भी जर्जर जीण-शीर्ण अथवा असुरक्षित भवन में पठन पाठन आदि का कार्य नहीं कराना है। प्रखंडाधीन जिन विद्यालयों में जीर्ण शीर्ण विद्यालय भवन एवं शौचालय इत्यादि अवस्थित हैं, उसकी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ताकि बीएसईआउडीसी के अभियंताओं द्वारा स्थलीय जांच कर परित्यक्त व जर्जर घोषित करते हुए विद्यालय भवन एवं शौचालय को तोड़ने हेतु कार्रवाई की जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सहरसा : विद्यालय परिसर में जर्जर भवन की सूची कराये उपलब्ध