एसएसपी पहुंचे हॉस्टल संचालकों के बीच, एसओपी का पालन करने को कहा
बरारी में बैठक के दौरान विधि व्यवस्था, संचालन और सुरक्षा पर दिए निर्देश एसपी सिटी,

भागलपुर। वरीय संवाददाता एसएसपी प्रमोद कुमार शनिवार को बरारी में हॉस्टल, लॉज संचालकों और स्थानीय लोगों से संवाद करने पहुंचे। संवाद के दौरान छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा मानकों के पालन और सत्यापन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने आमजन की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। आपसी सहयोग से सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई। इस दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह, एएसपी सईम रजा, डीएसपी सिटी अजय चौधरी, बरारी थानेदार बिट्टू कुमार कमल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के परिसर में हाइजीन का खास ध्यान रखने के साथ ही इसके लिए पीडब्लूडी बिल्डिंग कोड के मानकों को पूरा करना जरूरी बताया गया।
इसके साथ ही वहां पर प्रकाश की उचित व्यवस्था हो इसकी जांच अभया ब्रिगेड की प्रभारी को करने को कहा गया। मानकों को पूरा करने में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गर्ल्स लॉज और हॉस्टल में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया गया। एसओपी की बात करें तो जिले में संचालित सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज संचालकों को सक्षम प्राधिकार के यहां रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी बताया गया। प्रत्येक थाने को उक्त हॉस्टल और लॉज का पंजी संधारित करना जरूरी होगा। संचालित गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में कार्यरत सभी स्टाफ गार्ड, रसोईया, सफाईकर्मी और वार्डन का पुलिस सत्यापन जरूरी होगा। यह भी कहा गया है कि उन हॉस्टल व लॉज में महिला वार्डन जरूर होनी चाहिए जो 24 घंटे वहां मौजूद रहें। गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी को लगाना अनिवार्य बताया गया। गर्ल्स हॉस्टल व लॉज में विजिटर रजिस्टर का संधारण जरूरी बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



