सबौर: पांचवें दिन विधायक के आश्वासन पर अनशन टूटा
लैलख ममलखा स्टेशन के समीप आरओबी निर्माण के लिए किया जा रहा अनशन बुधवार को खत्म हो गया। अनशन की सूचना पर नाथनगर विधायक लक्ष्मीकांत मंडल पहुंचे और जूस पिलाकर अनशन...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 09 Sep 2020 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें
लैलख ममलखा स्टेशन के समीप आरओबी निर्माण के लिए किया जा रहा अनशन बुधवार को खत्म हो गया। अनशन की सूचना पर नाथनगर विधायक लक्ष्मीकांत मंडल पहुंचे और जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।
उसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि आरओबी निर्माण के लिए प्रयास किया जायेगा। लैलख ममलका स्टेशन के समीप दक्षिण की ओर आने-जाने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करवायी जाएगी। आरओबी का निर्माण का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा। मौके पर सबौर सीओ विक्रम भास्कर झा, सबौर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, जिला पार्षद अरविंद मंडल मौजूद थे।