Bhagalpur News: राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर, लोगों को परेशानी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: सबौर अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इसके कारण दाखिल-खारिज, आय प्रमाण-पत्र और आवासीय प्रमाण-पत्र सहित कई राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबौर की अंचल अधिकारी दिव्या कुमारी ने कहा कि कामकाज जारी रखने के लिए अंचल अमीन को प्रभार देकर कार्यों का निष्पादन कराया जाएगा।

Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। अंचल सबौर के सभी राजस्व कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, आय व आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य कार्यों के निष्पादन में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में सबौर सीओ दिव्या कुमारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। काम में कोई बाधा न आए, इसके लिए अंचल अमीन को प्रभार देकर कार्यों का निष्पादन करवाया जाएगा।

