ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसबौर: सरधो बहियार में किसानों ने फोरलेन सड़क का कार्य रोका

सबौर: सरधो बहियार में किसानों ने फोरलेन सड़क का कार्य रोका

किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप खेतों में पिलर लगा रहे मजदूरों...

सबौर: सरधो बहियार में किसानों ने फोरलेन सड़क का कार्य रोका
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 23 Jan 2022 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सबौर। संवाददाता

प्रखंड क्षेत्र के सरधो बहियार में एक दर्जन से अधिक किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने के कारण शनिवार को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर  खेतों में पिलर लगाने से मजदूर को रोक दिया और उन्हें वहां से भगा दिया। मुआवजा नहीं मिलने से किसान आक्रोशित थे।

सरधो गांव निवासी किसान शत्रुघ्न सिंह, दयानंद सिंह, नवीन सिंह, रेनू देवी, निरंजन कुमार, राम लाल सिंह सहित एक दर्जन से अधिक किसानों ने कहा कि हमलोगों की जमीन 50 बीघी से अधिक सड़क में जा रही है। अब तक मुआवजा नहीं मिला है। एक नोटिस आया था जिसमें प्रति कट्ठा 82200 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया था। हमलोग नोटिस लेकर जिला भू अर्जन कार्यालय जाकर कागज सहित अन्य पेपर जमा भी किए थे। अब तक हम लोगों को एक भी रुपया मुआवजा नहीं मिला है। जमीन वैल्यूएशन के हिसाब से मुआवजा निर्धारित नहीं किया है। पहले मुआवजा सरकार दे उसके बाद खेत में फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने देंगे।

वहीं सड़क सर्वेयर इंजीनियर ने कहा कि अभी पिलर गाड़ कर जमीन चिह्नित की जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके। किसानों की कितना जमीन सड़क में जाएगी। मुआवजा सभी को दिया जाएगा। सबौर सीओ अजीत कुमार झा ने कहा कि सरकार द्वारा जो मुआवजा निर्धारित किया गया है वह राशि किसानों को दी जायेगी। बहुत लोगों को राशि मिल चुकी है, शेष बचे हुए हैं उनको भी दी जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें