मधेपुरा: श्रीनगर थाना में साप्ताहिक परेड का किया गया आयोजन

Mar 08, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

रविवार को कुमारखंड, श्रीनगर थाना परिसर में सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस को रात्रि गश्ती पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए पुलिस को चौकसी बरतनी चाहिए।

मधेपुरा: श्रीनगर थाना में साप्ताहिक परेड का किया गया आयोजन

कुमारखंड, श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती पर पूरा ध्यान देने और सावधानी से ड्यूटी पर तैनात रहने एवं पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर समय चौकस होकर ड्यूटी करना है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी 6 चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल , बेला सद्दी गुड़िया रोड़, मुसहरी चौक, चैनपुर मोड़ , परमानंदपुर भट्ठा रोड पर ग्रामीण पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने को कहा गया है। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, एसआई विकास पासवान, एसआई धनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह के साथ ही ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार, सोनू कुमार, अशोक पासवान, रूपेश राज, मो मुजीबुर्रहमान, रशीद अहमद, पवन कुमार, पप्पू पासवान, बुंदेल पासवान एवं अन्य ग्रामीण पुलिस मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।