
लखीसराय: स्टेशन पर आरपीएफ और टीटीई की संयुक्त कार्रवाई
लखीसराय में रेलवे सुरक्षा बल और टिकट जांच टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान महिला और निशक्तजन कोच में अवैध यात्रा कर रहे सात यात्रियों को पकड़ा। ये यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा कर रहे थे। आरपीएफ ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लखीसराय, एक प्रतिनिधि रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और टिकट जांच टीम ने संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष जांच अभियान में महिला कोच और निशक्तजन कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे सात यात्रियों को पकड़ा है। यह अभियान बुधवार क़ो किऊल-लखीसराय रेलखंड के विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देश पर टीम ने अलग-अलग ट्रेनों के महिला बोगी और निशक्त बोगी में सघन जांच की। जांच के दौरान कई पुरुष यात्री बिना वैध टिकट और नियमों का उल्लंघन करते हुए इन आरक्षित डिब्बों में यात्रा करते पाए गए। पुलिस ने ऐसे सात यात्रियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें रेलवे किउल दंडाधिकारी रेलवे मजिस्ट्रेशट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।आरपीएफ
अधिकारियों ने बताया कि महिला और निशक्तजन बोगियों में पुरुषों या अन्य श्रेणी के यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ यात्री नियमों का उल्लंघन कर इन बोगियों में यात्रा करते हैं, जिससे अन्य यात्रियों, खासकर महिलाओं और दिव्यांगों को असुविधा होती है। अभियान के दौरान टीम ने यात्रियों को रेलवे नियमों की जानकारी भी दी और यह चेतावनी दी कि आगे से यदि कोई यात्री प्रतिबंधित कोच में यात्रा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि यात्रियों में अनुशासन बना रहे और महिला व निशक्तजन कोचों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, पकड़े गए यात्रियों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




