सुपौल : रोटरी क्लब ने स्कूलों में पुस्तक-आलमारी का वितरण किया

Apr 06, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुपौल, एक संवाददाता रोटरी क्लब ने सोमवार को क्लब के अभियान प्रोजेक्ट लाइब्रेरी

सुपौल : रोटरी क्लब ने स्कूलों में पुस्तक-आलमारी का वितरण किया

सुपौल, एक संवाददाता रोटरी क्लब ने सोमवार को क्लब के अभियान प्रोजेक्ट लाइब्रेरी के तहत स्कूलों में बच्चों को शिक्षा में सहयोग के लिए पुस्तक एवं आलमारी प्रदान की गई। सदर प्रखंड के चैतमणि मध्य विद्यालय सुखपुर के प्रायोजक रोटेरियन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह एवं अभ्यास मध्य विद्यालय बरुआरी के प्रायोजक सह रोटरी क्लब सह नगर पार्षद अध्यक्ष रोटेरियन राघवेंद्र झा राघव रहे। मौके पर रोटेरियन डॉ राजाराम गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में पुस्तक एवं आलमारी का संयोजन ज्ञान, अनुशासन और व्यवस्थित सीखने के माहौल का आधार है। उन्होंने अभ्यास मध्य विद्यालय बरुआरी के पुस्तकालय के सुव्यवस्थित रहने को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की भूरि- भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर रोटेरियन रवि जैन, उदय कुमार कर्ण, अमित आनंद, अजय सिंह, विवेकानंद झा, सुमन कुमार झा, नेहा कुमारी, विपिन कुमार झा, कुलसुम बानो, मो अफरोज आलम समेत अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।