भागलपुर : जोगसर में छात्र से हुई छिनतई के आरोपी की पहचान नहीं

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में जोगसर थाना क्षेत्र के राधारानी सिन्हा रोड पर सागर और उसके भाई देव कुमार से हुई छिनतई का मामला सामने आया है। दोनों भाई पटना से परीक्षा देकर लौट रहे थे, तभी चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बदमाशों ने मोबाइल और नगदी लूट ली।

भागलपुर : जोगसर में छात्र से हुई छिनतई के आरोपी की पहचान नहीं

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के राधारानी सिन्हा रोड में पूर्णिया के रहने वाले छात्र सागर और उसके भाई देव कुमार से हुई छिनतई मामले में पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। छात्र ने पुलिस को बताया है कि पटना से आआरपी एनटीपीसी की परीक्षा देने के बाद अपने फुफेरे भाई देव कुमार के साथ आठ मई की सुबह 3:30 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से खंजरपुर स्थित अपने रूप पर जाने के दौरान ही राधारानी सिन्हा रोड में सुबह लगभग चार बजे घंटाघर की तरफ से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन दोनों को घेर लिया।

घेरने के बाद वे गालीगलौज और मारपीट करने लगे। दो बदमाशों ने अपने पास से कट्टा निकाला और गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि चिल्लाओगे तो मार देंगे। उसके बाद बदमाशों ने दोनों भाई के पास से मोबाइल और कुछ नगदी छीन लिया और आदमपुर की तरफ भाग निकले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।