शिवशक्ति मंदिर में चेन तो बूढ़ानाथ में झुमका उड़ाया
Feb 15, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में महाशिवरात्रि के दौरान जोगसर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन चोरी कर ली गई। बूढ़ानाथ मंदिर में भी एक झुमका उड़ाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की और मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी।

भागलपुर। रविवार को महाशिवरात्रि के दौरान जोगसर थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन और बूढ़ानाथ मंदिर में झुमका उड़ा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। घटना के बाद सुरक्षा और कड़ी की गई और पुलिस कर्मियों की संख्या भी मंदिरों में बढ़ा दी गई। बूढ़ानाथ मोड़ के पास ट्रैफिक संधारण के लिए भी पुलिसकर्मियों के प्रतिनियुक्ति की गई। हालांकि वहां पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



