Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRobbers Steal 8 Lakh Rupees at Gunpoint in Pandeydih Village
जमुई : पिस्तौल की नोंक पर नगद सहित आठ लाख की संपत्ति लूटी

जमुई : पिस्तौल की नोंक पर नगद सहित आठ लाख की संपत्ति लूटी

संक्षेप:

चंद्रमंडीह के पांडेयडीह गांव में जलधर रॉय के घर पर चोरों ने पिस्तौल की नोंक दिखा कर 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। दो घंटे तक घर में घुस कर चोरों ने नगद और सोना चुरा लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने...

Oct 23, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

चंद्रमंडीह, निज संवाददाता। बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव निवासी जलधर रॉय के घर चोरों के द्वारा पिस्तौल की नोंक दिखा कर घर में रखा नगद सहित आठ लाख की संपत्ति चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। दो घंटे तक घर में घुस कर बारी-बारी से दरवाजा में लगा ताला तोड़ कर बारी-बारी से कमरे से समान निकाल कर लुटेरे आराम से चलते बने। चोर जाने के बाद घर वालों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। हल्ला सुन कर गांव के लोग जमा हो गए। गांव के लोग जमा होते देख गृहस्वामी के बेटे और पत्नी बेहोश हो गए तब फरियाताडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कल्लू यादव एवं सरपंच दिवाकर पांडेय पांडेयडीह गांव पहुंच कर लाखों की लूट के बारे में बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार को दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर बारी-बारी से सभी कमरे में घुस कर देखा उसी समय गृहस्वामी जलधर रॉय ने थानाध्यक्ष से कहा कि हम अपने ऑपरेशन के लिए 1.5 लाख रुपया एवं हमारी पत्नी रामा देवी ने कार्तिक उद्यापन के लिए अपने गोदरेज आलमीरा में दो लाख रुपया नगद रखा हुआ था। पहले चोरों ने 3.5 लाख रुपया नगद थैला में रखने के बाद बक्सा तोड़ कर उसमें रखा 30 ग्राम सोना एक किलो चांदी कपड़ा बर्तन सहित 8 लाख रूपये की संपति लेकर कर आराम से चलते बने। गृहस्वामी जलधर रॉय ने बताया कि घर के छज्जा के सहारे चोर छत पर चढ़ गए और नीचे उतर कर सातों कमरों में लगे तालों को तोड़ कर उसमें रखा सारा सामान लेकर चलते बने। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों लोगों को चोरों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर 2 घंटे तक रखा गया था। इस बाबत बिचकोडवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार से पूछे जाने पर बताया कि जलधर रॉय द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। उसके बावजूद भी चोरों के संभावित ठिकानों पर छापामारी किया जा रहा है।