
जमुई : फ्री हॉस्पिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता प्री हॉस्पिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झाझा बस स्टैंड की प्रांगण
जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता प्री हॉस्पिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झाझा बस स्टैंड की प्रांगण में किया गया। प्रशिक्षक के रूप में जमुई जिला के एमभीआई अरुण कुमार, घनश्याम कुमार, प्रीतम कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया। झाझा स्टैंड में सभी चालक, कॉन्टैक्टर और उपचालक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रोड पर दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है । कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों को प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दिया गया की दुर्घटना के समय अगर किसी की परेशानी है तो इस प्रशिक्षण में हुई जानकारी के तहत लोगों की जान बचाई जा सकती है।
उसके लिए झाझा स्टैंड में सीपीआर की ट्रेनिंग दिया गया।सीपीआर के बारे में बताया गया और प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) एक जीवन रक्षक आपातकालीन प्रक्रिया है। यह तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की साँस रुक जाए या दिल की धड़कन बंद हो जाए. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की साँस या दिल की धड़कन अचानक रुक सकती है। एम्बुलेंस आने में समय लग सकता है। ऐसे में मौके पर किया गया सीपीआर व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के रंजीत कुमार, विकाश कुमार, नीरज कुमार, होमगार्ड के जवान राजेश कुमार मुकेश कुमार यादव सहित आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




