किशनगंज: सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को मदद करने का दिया संदेश

Jan 21, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज में रोड सेफ्टी माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें गुड सेमेरिटन के महत्व को समझाने के लिए नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। बिहार सरकार द्वारा मदद करने वालों को 25,000 की प्रोत्साहन राशि का वादा किया गया।

किशनगंज: सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को मदद करने का दिया संदेश

किशनगंज, संवाददाता। रोड सेफ्टी माह के अंतर्गत बुधवार को जिला परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में गुड सेमेरिटन को लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक नाटक प्रस्तुत कर आमजनों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की मदद करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का सड़क एक्सीडेंट हो जाता है, तो आसपास मौजूद लोग बिना किसी डर के उसकी सहायता करें और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जिससे उसकी जान बचाई जा सके। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि जो भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करेगा, उसे गुड सेमेरिटन के रूप में बिहार सरकार द्वारा 25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी तथा उसे जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

इसके साथ ही लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दिया जा सके। इस जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, एडिशनल डीटीओ सलील कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, एमवीआई तरुण कुमार सहित परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को देखकर आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली। फोटो 21 जनवरी केगंज 6 : बुधवार को किशनगंज शहर के गांधी चौक पर सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की मदद का संदेश देते रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।