ऑटो के धक्के से बाइक सवार घायल, किया सड़क जाम
पीरपैंती-शिवनारायणपुर एनएच-80 पर हुआ हादसा दो घंटे जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-शिवनारायणपुर एनएच-80 पर रविवार को नौवाटोली के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। एक गैस एजेंसी के खाली सिलेंडर लादे जा रहे एक ऑटो ने बुलेट बाइक सवार स्थानीय युवक मो. रेहान अंसारी को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क के दोनों ओर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर से टकरा गया और उनमें फंस गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला और तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-80 को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
लगभग दो घंटे तक जाम रहने के बाद सीओ चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी अवर निरीक्षक सुनील कुमार और डायल-112 की टीम के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर मक्का लदे ट्रैक्टर खड़े होने से सड़क संकरी हो गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


