सुपौल: दुर्घटना में घायल व्यक्ति हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित टीपीडी

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित टीपीडी पेट्रोल पंप एनएच-27 पर बुधवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राघोपुर डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया।रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के नोवाबाखेर निवासी 50 वर्षीय हरिनारायण साह के रूप में हुई है।
इस बाबत राघोपुर प्रभारी थानाध्यक्ष स्वीटी कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


