भागलपुर। वरीय संवाददाता
तीन विधेयक कृषि बिल के खिलाफ राजद किसानों को जागरूक करेगा। साथ ही इस बिल से होने वाले नुकसान की जानकारी देगा। यह अभियान हर प्रखंड, पंचायत व गांव-गांव जाकर चलाया जायेगा। कुछ जगहों पर इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। इस अभियान की सफलता को लेकर मंदरोजा स्थित कार्यालय में राजद की बैठक अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुई। अध्यक्ष ने बताया कि दलित प्रकोष्ठ के बैनर तले यह बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. संजय रजक की अध्यक्षता में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु, प्रदेश सचिव तिरुपति नाथ यादव, दिलीप यादव आदि मौजूद थे।