अररिया: महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर राजद ने भरी हुंकार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अररिया से चंदन कुमार लालू अररिया, निज संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य की एनडीए

अररिया: महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर राजद ने भरी हुंकार

अररिया से चंदन कुमार लालू अररिया, निज संवाददाताराष्ट्रीय जनता दल ने राज्य की एनडीए सरकार की विफल नीतियों,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया।राजद जिलाध्यक्षय डॉ अविनाश आंनद की अगुवाई में आयोजित धरना में पार्टी के वरीय नेताओं, विधायक और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनता के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया।इस दौरान राजद नेताओं ने अपराध और महिला सुरक्षा,नीट परीक्षा से जुड़े मामलों को लेकर कानून- व्यवस्था,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ती बेरोजगारी, प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सरकारी कार्यालयों में कमीशनखोरी, घूसखोरी और टेंडर घोटाले आदि का आरोप लगाया गया।

परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सह प्रवक्ता रामनारायण विश्वास ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur Newsअररिया: महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर राजद ने भरी हुंकार