अररिया: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जिला राजद करेगा आंदोलन
अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट के अनुसार, राजद की बैठक में 9 जून को प्रखंड मुख्यालय और 17 जून को जिला मुख्यालय पर महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेताओं ने आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की।

अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट जिला राजद की बैठक में देश और राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, लचर बिजली व्यवस्था और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ नौ जून को प्रखंड मुख्यालय और 17 जून को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। शनिवार की शाम शहर के जयप्रकाश नगर स्थित राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष अविनाश आंनद की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में धरना को सफल बनाने और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय की गयी। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर चर्चा की गयी।बैठक
में कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी बनाए गए मधेपुरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रो कुमार चन्द्रदीप, राजद विधायक अविनाश मंगलम,पूर्व विधायक शाहनवाज आलम भी उपस्थित थे।बैठक कज़ संचालन जिला प्रधान महासचिव रामनारायण विश्वास ने की।बैठक में उपस्थित सांगठनिक पदाधिकारी, नेता व समर्पित राजद कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सभी सामूहिक रूप से योगदान देंगे और बिहार सरकार की विफलता के खिलाफ इस धरना- प्रदर्शन में आवाज बुलंद करेंगे। बैठक को नरपतगंज के पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी नितेश यादव, राजद नेता राकेश विश्वास, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे, जिला उपाध्यक्ष सरवर आलम ने भी संबोधित किया।बैठक में जिला महासचिव राशिद रुमी,संतोष यादव,कमाले हक,प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव,प्रदीप मंडल,मो नसीम,मो मन्नान,विपिन यादव, हेमनारायण यादव,सरोज मेहता, सुशील विश्वास,संतोष यादव, धिरेन्द्र यादव,संतोष कुमार यादव, संजीत मंडल आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


