Bhagalpur News: कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: सहायक नदियां भी उफान पर, चार झोपड़ियां डूबीं फसलों को नुकसान की आशंका से

Bhagalpur News: कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। शनिवार की संध्या गंगा का जलस्तर 31 मीटर 18 सेंटीमीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 31 मीटर नौ सेंटीमीटर से नौ सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है।

जलस्तर में वृद्धि

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। गंगा से जुड़ी कुआ, भयाना, गेरूआ और घोघा नदियां भी उफान पर हैं। कुआ नदी के किनारे स्थित चार झोपड़ियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। हालांकि, झोपड़ियां फिलहाल खाली थीं। गंगा का जलस्तर लबालब भर जाने के बाद सहायक नदियों का पानी चौर एवं निचले इलाकों में तेजी से फैलने लगा है।

बाढ़ का प्रभाव

पक्कीसराय, त्रिमोहन, एकचारी, धनौरा, रामपुर खड़हरा, ओगरी, तौफिल, अंठावन, बीरबन्ना, पकड़तल्ला और आमापुर चौर में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। रेल पुल के समीप से बाढ़ का पानी रेल लाइन के किनारे होते हुए पकड़तल्ला और आमापुर गांव की ओर बढ़ रहा है।

किसानों की चिंता

बाढ़ के पानी के फैलने से बहियार में लगी मिर्च, मक्का सहित अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवों, गंगा तटवर्ती इलाकों तथा कटाव के मुहाने पर बसे गांवों में भय का माहौल बनने लगा है। पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन की ओर से फिलहाल बाढ़ राहत की तैयारी नहीं किए जाने से प्रभावित इलाकों के लोगों में चिंता बनी हुई है।

सामान्य प्रश्न

✦गंगा नदी का जलस्तर कितने मीटर पर पहुंच गया है?−
गंगा का जलस्तर 31 मीटर 18 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर