
लखीसराय : सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करवाने में प्रशासन विफल
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के कई कारण हैं, जैसे अप्रशिक्षित चालक, यातायात नियमों का पालन न करना और सड़कों का अतिक्रमण। अधिकतर युवा बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे हैं और हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस और सड़क सुरक्षा अधिकारी स्थिति को सुधारने में असमर्थ हैं, जिससे दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं।
कजरा, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना के बढ़ने के पीछे वैसे तो कई कारण हैं लेकिन अप्रशिक्षित वाहन चालकों के द्वारा चलाए जा रहे वाहन, अतिक्रमित सड़क, यातायात नियमों का पालन न करना मुख्य कारण है। इसमें ऑटो, पिकअप, ट्रैक्टर, बाइक और कई अन्य छोटी गाड़ियों को चलाने वाले नौसिखिये चालक शामिल हैं। इनमें से आधे के पास ही ड्राइविंग लाइसेंस हैं। पुलिस और सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारी सब देखकर भी कुछ कर पाने की स्थिति में नही हैं। गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में ये चालक अनुभव नहीं होने के कारण रेस लगाते हैं और हादसे के शिकार होते हैं।
सिग्नल व्यवस्था की कमतरी ऐसे चालकों को मनमानी की छूट देती है। पहले सड़कों के खास्ताहाल दुर्घटनाओं के चलते बनते थे,लेकिन अब चिकनी सड़कों पर दुर्घटनाओं के तोहमत लग रहे हैं। सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बावजूद भी लोग सर्तक नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों की हालत बदलने के बाद भी दुर्घटनाओं में वृद्धि के कई कारण हैं। अतिक्रमण से सड़कें संकरी होकर आधी बची हैं। कहीं भी सड़क के किनारे फ्लेंक नहीं बच गया है। सड़क के किनारे वाले पिच तक सड़क को अपनी जागीर समझ बैठे हैं। क्षेत्र में सबसे अधिक मौत बाइक दुर्घटनाओं में हो रही है। बिना हेलमेट पहने सड़कों पर फर्राटा भर रहे युवा अपने अलावा दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। दुर्घटनाओं में घायल होने वाले कम उम्र के युवा व टीनएजर्स की संख्या अधिक है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




