Rising Ganga Water Levels Threaten Villages with Flooding for the Third Time मंडराने लगा बाढ़ का तीसरी बार खतरा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRising Ganga Water Levels Threaten Villages with Flooding for the Third Time

मंडराने लगा बाढ़ का तीसरी बार खतरा

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे कई

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 12 Sep 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
मंडराने लगा बाढ़ का तीसरी बार खतरा

प्रखंड क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे कई पंचायत के कई गांव में बाढ़ का पानी तीसरी बार प्रवेश करने की कगार पर है। जिससे लोगों को भीषण बाढ़ का खतरा फिर से मंडराने लगा है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि को देखते हुए तटवर्ती इलाके से लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। हालांकि अब भी कई लोग अपने-अपने घरों मे ही हैं। इस साल तीसरी बार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटवर्ती क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हुए। तीसरी बार जलस्तर में वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर, मोतीचक, पुरानी मोतीचक, शाहाबाद, इंग्लिश चिचरौंन, गनगनियां, कमरगंज सहित अन्य गांव के लोगों को बाढ़ का डर एक बार फिर से सताने लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।