Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRising Ganga River Water Level Causes Hardship for Farmers and Livestock
पशुपालक ऊंचे स्थानों पर मवेशियों को बांधने को मजबूर

पशुपालक ऊंचे स्थानों पर मवेशियों को बांधने को मजबूर

संक्षेप:

अकबरनगर, संवाददाता। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा और तटीय गांवों के लोगों

Sep 12, 2025 04:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा और तटीय गांवों के लोगों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। खेतों में लगी धान और मक्का की फसलें पहले ही पानी में डूब चुकी हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या पशुपालकों के सामने खड़ी हो गई है। मवेशियों को सुरक्षित रखने और उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने के कारण लोग अपने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। कई परिवार गांव छोड़कर एनएच-80 किनारे सुरक्षित जगहों पर पशुओं को बांध रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राहत शिविर खोले जाएं और पशुओं के लिए चारा वितरण की व्यवस्था की जाए।