पूर्णिया: बैसाख आते ही आग की लपटें, जिले में वर्ष 2025-26 में अगलगी की 95 घटनाएं

Apr 14, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में बैसाख आते ही आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। 2025-26 में अब तक 95 अग्निकांड हो चुके हैं, जिसमें 245 घर जल गए और पांच लोगों की जान चली गई। जिला प्रशासन ने अग्निकांड से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया।

पूर्णिया: बैसाख आते ही आग की लपटें, जिले में वर्ष 2025-26 में अगलगी की 95 घटनाएं

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बैसाख आते ही आग की लपटें फिर तेज हो गयी हैं। गांवों में नुकसान शुरू हो गया है। पूर्णिया जिले में वर्ष 2025-26 में अगलगी की 95 घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष अगजनी की घटना में 245 घर जल कर राख हो गए थे। इस दौरान पांच लोगों की जान भी चली गयी थी। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अग्निकांड से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए महानंदा सभागार में बैठक की गयी। बैठक में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निकांड से बचाव और जिला अग्निशमन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले वर्षों की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने पिछले दो वर्षों की प्रमुख घटनाओं जैसे खुश्कीबाग फल मंडी आगजनी का विश्लेषण किया गया। शहरी क्षेत्र में तंग गलियों और मोहल्लों का मानचित्र तैयार किया जाए ताकि दमकल गाड़ियां शीघ्र पहुंच सके। बड़े मॉल, अस्पतालों और स्कूलों में फायर एक्जिट न होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। खेतों में फसल जलने की घटनाओं को रोकने के लिए पहुँच पथों का चिन्हिकरण करने का निर्देश दिया गया।फायर सेफ्टी का ऑडिट, सभी विभाग समन्वय के साथ काम करेंबैठक के दौरान उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि विभाग में पर्याप्त मात्रा में बल तैनात है। जिला एवं अनुमंडल स्तर पर डायल 101 पूरी तरह कार्यरत है, जो बीएसएनएल, एयरटेल, जीयो सहित सभी प्रमुख नेटवर्क से जुड़ा है। जिले के विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण किए गए हैं। इन अंकेक्षणों में अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, बैंक और होटलों को प्राथमिकता दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने और संसाधनों को सक्रिय स्थिति में रखने का निर्देश दिया।प्रभावित परिवारों को 49 लाख छह हजार की आर्थिक सहायताजिलाधिकारी ने अग्निकांड पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर नकद अनुदान, पॉलिथीन शीट्स और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वर्ष 2025-26 में अगलगी की घटना में 245 गृह क्षति हुई। इसमें सभी प्रभावित परिवारों को 49 लाख छह हजार की आर्थिक सहायता दी गयी। अगलगी की घटना में पिछले वर्ष पांच लोगों की जान चली गयी। इसमें मृतक के परिजनों को प्रति परिवार चार लाख की दर से 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।