जमुई: भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतों में भारी उछाल
जमुई हिन्दुस्तान संवाददाता। घर बनाना हर व्यक्ति का एक जीवनभर का सपना होता है,

जमुई हिन्दुस्तान संवाददाता। घर बनाना हर व्यक्ति का एक जीवनभर का सपना होता है, लेकिन वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध की तपिश ने इस सपने की नींव हिला दी है। पिछले बीते 15 दिनों में जिस तेजी से निर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल आया है, उसने मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है।युद्ध के कारण बिगड़ी सप्लाई चेन और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर सरिया, सीमेंट और रेत-गिट्टी पर दिख रहा है। इस परिस्थिति में मध्यम वर्ग के लोगों ने फिलहाल निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया है, जबकि जिन्हें बेहद जरूरी है, वह संकट झेलते हुए भी निर्माण कार्य में जुटे हैं।
बस, ऐसे लोग यह दुआ करते मिल रहे हैं कि युद्ध विराम हो ताकि उनके सपनों का महल उनके बजट में ही पूर्ण हो सके।सामान्य रूप से 10 से 15 प्रतिशत की हुई वृद्धयुद्ध शुरू होने से पहले बाजार में एक स्थिरता थी, लेकिन पिछले लगभग एक पखवारे के भीतर परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। सबसे अधिक मार छड़ पर पड़ी है, जिसकी कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी जा रही है। सीमेंट, जो निर्माण का मुख्य आधार है, उसकी प्रति बोरी कीमत में भी भारी इजाफा हुआ है। ब्रांड के हिसाब से इसमें 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। गिट्टी, बालू, बाइंडिंग वायर और पीवीसी पाइप आदि की कीमतों में भी करीब-करीब 10 से 15 प्रतिशत की वृद्ध हुई है। इस प्रकार, युद्ध ने केवल सीमाओं को ही नहीं, बल्कि आम आदमी की जेब को भी प्रभावित किया है। तमाम सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि के साथ ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि ने ढुलाई महंगी कर दी है, जिससे ईंट, रेत और गिट्टी जैसी स्थानीय सामग्री भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।व्यवसाय पर रहा प्रभाव दुकान पर पसरा है सन्नाटाइन दिनों दुकान पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग रेट पूछकर चले जाते हैं। पीछे से कंपनियों ने सप्लाई कम कर दी है और रेट हर दूसरे दिन बढ़ रहे हैं। सरिया और तार के दाम तो शेयर मार्केट की तरह ऊपर जा रहे हैं। हमें भी माल महंगा मिल रहा है, जिससे बिक्री पर 40 प्रतिशत तक का गिरावट देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


