Bhagalpur News: पुरानी धारा में लौटेगी गंगा, चंपा नदी का होगा पुनरुद्धार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: आठ माह में तैयार होगा मास्टर प्लान, नाथनगर में बनेगा सिल्क हाट ​अर्बन रिवर मैनेजमेंट

Bhagalpur News: पुरानी धारा में लौटेगी गंगा, चंपा नदी का होगा पुनरुद्धार

Bhagalpur News: ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर से दूर चली गई गंगा नदी को वापस उसके पुराने स्वरूप में लाने और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए 50 से 100 वर्षों की दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मंगलवार को आई ट्रिपल सी भवन में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की तकनीकी टीम को आठ माह के भीतर विस्तृत सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया। कंसलटेंट एजेंसी के विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में शहर के 43 नालों और 12 उद्योगों का गंदा पानी सीधे गंगा में गिर रहा है। इसे रोकने के लिए 2041 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 65 एमएलडी के नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), बरारी बियाडा क्षेत्र के लिए अलग ट्रीटमेंट प्लांट और 39 सेप्टेज ट्रकों की आवश्यकता जताई गई।

ईको-टूरिज्म और मरीन ड्राइव से बदलेगी तस्वीर

योजना के तहत ऐतिहासिक चंपा नदी को साफ कर उसके किनारों पर ईको-पार्क और नाथनगर में सिल्क हाट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। विक्रमशिला को नालंदा की तर्ज पर विकसित करने, गांगेय डॉल्फिन संरक्षण, गंगा के प्रवेश (एंट्री) व निकास (एग्जिट) प्वाइंट पर जल गुणवत्ता जांच और इलाहाबाद-हल्दिया जहाज रूट के तहत औद्योगिक क्षेत्र चिह्नित किए जाएंगे। इसके अलावा बाढ़ से बचाव के लिए मल्टीलेवल घास की प्राकृतिक दीवार बनाने और मरीन ड्राइव को बरारी, बाबूपुर, मुसहरी घाट व भूतनाथ मंदिर रोड से जोड़ने की रूपरेखा बनाई गई है।

कई सदस्य व पदाधिकारी नहीं पहुंचे

महत्वपूर्ण योजना के बावजूद बैठक में नगर निगम प्रशासन का ढुलमुल रवैया भी देखने को मिला। मेयर की अनुपस्थित, डिप्टी मेयर व पार्षदों को सूचना न मिलने और वन, पीएचईडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित 23 विभागों के अफसरों के शामिल न होने से बैठक महज नौ लोगों की मौजूदगी में ही सिमट कर रह गई।

सामान्य प्रश्न

गंगा नदी को वापस उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए कितने वर्षों की कार्ययोजना बनाई जा रही है?
50 से 100 वर्षों की दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पुरानी धारा में लौटेगी गंगा, चंपा नदी का होगा पुनरुद्धार