टीएनबी कॉलेज शुरू हुआ जीर्णोद्धार का काम, हॉस्टलों से शुरुआत

Nov 17, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

फोटो है : प्राचार्य ने जर्जर हॉस्टलों की समस्या पर शुरू किया काम मुख्य

टीएनबी कॉलेज शुरू हुआ जीर्णोद्धार का काम, हॉस्टलों से शुरुआत

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया गया है। टीएनबी कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक भवन से लेकर हॉस्टलों तक की स्थिति में सुधार की कवायद होगी। इसके भवनों को पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज के भवनों का वर्षों से मेंटेनेंस नहीं हुआ है। उसे शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्राचार्य डॉ. दीपो महतो इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे खुद ही भवनों पर वर्षों से बढ़ गए पेड़ पौधों को हटवा रहे हैं। उन पौधों के वजह से छत से पानी नहीं निकलता है। इस वजह से भवनों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है।

प्राचार्य ने कहा कि कई वर्षों से हॉस्टलों की बुरी स्थिति है। कई बार छतों से कमरों में मलबा गिरता है। इस कारण विद्यार्थी चोटिल होते हैं। इसके पीछे की वजह छतों का कमजोर होना है। वर्षों से छतों की सफाई नहीं हुई है, कारण बारिश का पानी जमता है। पेड़-पौधे बढ़े हुए हैं। यही वजह छतें कमजोर हो गई है। उसे ही दुरूस्त करने के लिए मजदूरों से पेड़-पौधे हटवाए जा रहे हैं। इसके बाद जर्जर स्थिति में जो हॉस्टल के वेंटिलेशन हैं, उसमें शीशा और जाली लगाने का कमा होगा। ऐसा नहीं होने से कमरों में बंदर और धूल का प्रवेश होता है। प्राचार्य ने कहा कि पूरे भवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से कई कार्य योजना तैयार की गई है। उसे प्रस्ताव के अधार पर कॉलेज विकास समिति की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। हॉस्टल के सौंदर्यीकरण के लिए भी योजना प्राथमिकता में है। हॉस्टलों की जर्जर स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके अलावा कॉलेज परिसर को भी बेहतर माहौल देने के लिए कई काम योजना के तहत होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।